CM धामी ने ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड को बताया जन-जन को प्रेरित करने वाला माध्यम

 

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जनप्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें एपिसोड को सुना।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला ऐसा प्रभावी माध्यम है, जो नवाचार, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करता है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियों तथा ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के इन संदेशों को आत्मसात करने और AI, स्वास्थ्य जागरूकता व डिजिटल सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजानदास, सविता कपूर, श्री सुरेश गड़िया तथा पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौंरियाल भी उपस्थित रहे।

(Visited 641 times, 1 visits today)