प्रदेश के उच्च हिमालई क्षेत्र में मौसम के बदले मिजाज के चलते नीति गांव सहित पूरी धौली गंगा घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है जिसके चलते नीति घाटी में सफेद बर्फ की चादर बिछ चुकी है, घाटी में श्वेत बर्फ की चादर के अलावा प्रकृति के सुंदर नजारों का भी दीदार इस घाटी में आने वाले पर्यटकों को हो रहा है।
आपको बता दें कि कल शाम को लगभग पांच बजे के आसपास बारिश शुरू हुई और कुछ ही देर बाद बर्फ गिरना शुरू हो गया और लगभग नौ दस बजे तक बर्फ गिरती रही | स्थानीय ग्रामीणों का कहना हैं कि इस सीजन का यह पहली बर्फबारी है। बर्फ गिरने से घाटी के तापमान में गिरावट आने से ठंड काफी बढ़ गयी है । मगर नीति घाटी में इस कड़ाके की ठंड के बाबजूद अभी भी मलारी गांव में लगभग तीस पैंतीस लोग इस कड़ाके के ठंड मे यही रह रहे है| जबकि बाकी गांव वाले अपने शीतकालीन प्रवास यानि कि जनपद चमोली के निचले क्षेत्रों के गांवों में शिफ्ट हो गए है। बर्फ पड़ने के बाद यहां के प्राकृतिक सौंदर्य में मानो चार चांद लग गए हों ।
आपको बता दें कि इस बर्फबारी व कड़ाके के ठंड के बाबजूद भी यहां पर घूमने फिरने वाले पर्यटकों का तांता लगा हुआ हैं। भविष्य मे सरकार यदि इस क्षेत्र को पर्यटन के हिसाब से बढ़ावा देती है तो यहां पर पर्यटक और बढ़ सकते है।
Related posts:
उपराष्ट्रपति धनखड़ का RIMC कैडेट्स को संदेश: "ताकत और ज्ञान के साथ करें राष्ट्र सेवा
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने गर्भवती महिलाओं को बांटी महालक्ष्मी किट
स्वतंत्रता दिवस पर धामी का संदेश: विकास में योगदान के साथ ‘नकारात्मक नैरेटिव’ से भी रहें सतर्क
कोटी गांव में महिला की हत्या करने वाला गुलदार आदमखोर घोषित, वन विभाग ने दो शार्पशूटर तैनात किए
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर, शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को ...
(Visited 301 times, 1 visits today)

