पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री शिरकत करेंगे। ऐसे में दीक्षांत समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एयरपोर्ट से लेकर विश्वविद्यालय परिसर तक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम चाक चौबंद किए गए हैं। तो वहीं आयोजन स्थल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित दीक्षांत पंडाल में भी सुरक्षा के दृष्टिगत खास तैयारी की गई है।
यह भी पढ़ें- सपा ने चलाया सदस्यता अभियान, कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
बता दें कि 7 नवंबर को वर्ष 2022—23 तक पाठ्यक्रम पूर्ण कर चुके स्नातक और स्नातकोत्तर के 1134 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह समेत कई कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे।