उत्तराखंड के पौड़ी नगर के पास नेशनल हाईवे 534 पर बुद्धा पार्क के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को कुचला। हादसे में मासूम बच्ची की हुई मौत। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को किया गिरफ्तार।
आज दुग्गड्डा -कोटद्वार की ओर से एक ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था। तभी रास्ते में बुद्धा पार्क के पास एक 12 साल की बच्ची को कुचल कर निकल गया। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे के बाद बच्ची को सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगो से पूछताछ की। वही सड़क दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर भागने की फिराक में था तभी स्थानीय लोगों ने उससे पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
बच्ची की पहचान अनिशा उम्र 12 साल निवासी ग्रास्टनगंज के रूप में हुई है। बच्ची की मौत से पूरा परिवार शोक में है।

Related posts:
ऑल-सीजन टूरिज्म हब बनने की ओर बढ़ा उत्तराखंड, ‘मन की बात’ से मिली नई प्रेरणा: सीएम धामी
खाद्य विभाग ने 325 दुकानों का निरीक्षण, 6 मिलावटखोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
धराली में राहत का सिलसिला जारी: हेलीकॉप्टर से खाद्य, ईंधन और दो गर्भवती महिलाओं को पहुंचाई मदद
देहरादून में छात्र की संदिग्ध मौत: पिता ने लगाए हत्या के आरोप, यूनिवर्सिटी प्रशासन पर मुकदमा दर्ज!
PM मोदी के स्वागत में सजा मुखबा गांव, लाल छतों से निखरी पहाड़ी विरासत, गढ़ भोज से होगा अभिनंदन
(Visited 102 times, 1 visits today)

