देहरादून के धामावाला स्थित ज्वैलरी शॉप पर खरीदारी के बहाने गहने चुराकर फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए जेवर भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, दो नवंबर को अनिल कुमार वर्मा ने शहर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि धामावाला में उनकी अलकनंदा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वारदात के दिन दोपहर करीब दो बजे दो लोग उनके यहां आए।
उस समय दुकान पर कोई ग्राहक नहीं था। इन दोनों ने पहले सोने के जेवर देखे मगर दोनों को सोने के गहने पसंद नहीं आए, जिसके बाद ये लोग चांदी के जेवर देखने लगे। उसी समय दुकान पर तीन-चार और ग्राहक आ गए जिसके बाद दुकान संचालक उनको भी गहने दिखाने लगा। दुकान संचालक का आरोप है कि इस दौरान दोनों युवक मौके का फायदा उठाकर सोने की दो चेन और दो जोड़ी पाजेब उठाकर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए रेलवे स्टेशन तेल डिपो के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान असलम खान और जिशान हैदर के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूर्व में मोदीनगर में भी एक ज्वैलरी शॉप में इसी तरह से चोरी की थी। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
Related posts:
सीएम धामी ने किया ‘अपनापन’ पुस्तक का लोकार्पण, PM मोदी के नेतृत्व को बताया प्रेरणास्रोत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एग्जिट पोल आने के बाद एक्शन मोड में, सात मीटिंग में करेंगे 100 दिवसीय कार्...
Flydubai FZ1073: चार लोगों ने कैसे टाली 174 जिंदगियों पर मंडराती आफत
अटल स्मृति व्याख्यान माला में CM धामी: बोले—अटल जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा दिखाते हैं
विश्व पर्यावरण दिवस - सिंगल यूज प्लास्टिक समाप्त करने के लिए भारत सरकार का "क्लीन एंड ग्रीन" अभियान ...
(Visited 239 times, 1 visits today)

