चंपावत उपचुनाव में कहाँ सबसे ज्यादा और कहा सबसे कम हुई वोटिंग, यहाँ दिखा उपचुनाव का जोश

चंपावत उपचुनाव में आखिर सबसे कम और सबसे ज्यादा वोट कौन से बूथ में पड़े? क्यो लोगों ने मतदान करने में नही दिखाई ज्यादा दिलचस्पी।

उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा में 31 मई को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। मगर आज हम बात करेंगे। कि चंपावत उपचुनाव में किस बूथ में सबसे कम और सबसे ज्यादा पड़े वोट। साथ ही देखने मे आया कि चंपावत सीट के लिए 2 बार मतदान के दौरान कुछ बुथों में उपचुनाव को लेकर लोगों में कोई विशेष उत्साह नहीं था। स

सबसे कम यहाँ हुई वोटिंग

चंपावत उपचुनाव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बकोड़ा में मात्र 36.88 प्रतिशत वोट पड़े हैं। जो प्रतिशत के हिसाब से सबसे कम वोटिंग है। अगर यहाँ के टोटल वोट की बात करें तो पुरूष, महिला मिलाकर टोटल वोट 461 थे। जिसमे से 256 वोट पुरुषों के व 205 वोट महिलाओं के थे। मगर मतदान के लिए मात 170 लोग ही बूथ तक पहुँच पाए। जिसमें से 92 पुरुष वोटर व 78 महिला वोटर थी

सर्वाधिक वोटिंग वाले बूथ

इसके अलावा यदि सर्वाधिक मतदान क्रम की बात करें तो पहले स्थान पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनिहारगोठ कक्ष संख्या एक है। जिसमे 89.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बूथ में टोटल वोट की संख्या 673 है। जिसमें से 602 लोगों ने उपचुनाव में मतदान किया है। दूसरे नम्बर पर आता है नौलापानी बूथ , जिसमे 89.29 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहाँ टोटल वोट 196 हैं जिसमे से 175 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया है।
इसी क्रम में तीसरा नाम थापलियालखेड़ा का है इस बूथ में 88.62 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि बस्टिया पोलिंग बूथ पर 82.67 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस पोलिंग बूथ में टोटल वोट 531 हैं। जिसमे से 439 लोगों ने अपने मत का प्रयोग उपचुनाव में किया है।

(Visited 53 times, 1 visits today)