TMP: केंद्रीय बजट पेश होने के दिन सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ गई। बीते कुछ दिनों से लगातार मजबूत बने कीमती धातुओं के भाव अचानक औंधे मुंह गिरते नजर आए। घरेलू वायदा बाजार में रविवार को सोने-चांदी दोनों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों का ध्यान एक बार फिर इन धातुओं की कीमतों पर टिक गया है।
सोने में 10 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड की कीमतों में जोरदार कमजोरी देखने को मिली। जहां पिछले कारोबारी दिन सोना करीब 1,49,653 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, वहीं बजट वाले दिन सुबह 5 फरवरी एक्सपायरी वाला गोल्ड करीब 1,40,000 रुपये के आसपास ट्रेड करता नजर आया। यानी एक झटके में करीब 9,600 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सोना 1,46,800 रुपये के हाई लेवल तक गया, लेकिन कुल मिलाकर कीमतों में लगभग 13,000 रुपये तक की फिसलन देखने को मिली।
चांदी के भाव भी लुढ़के
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट आई। MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर लगभग 2,65,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी, जो पिछले बंद भाव से करीब 26,200 रुपये कम थी। शुरुआती कारोबार में चांदी ने 2,84,826 रुपये प्रति किलोग्राम का उच्च स्तर भी छुआ।
महानगरों में सोने के ताजा रेट
बजट डे पर देश के बड़े शहरों में सोने के भाव इस प्रकार रहे—
-
दिल्ली:
-
24 कैरेट: ₹1,60,730 प्रति 10 ग्राम
-
22 कैरेट: ₹1,47,350 प्रति 10 ग्राम
-
18 कैरेट: ₹1,20,590 प्रति 10 ग्राम
-
मुंबई:
-
24 कैरेट: ₹1,60,580
-
22 कैरेट: ₹1,47,200
-
18 कैरेट: ₹1,20,440
-
चेन्नई:
-
24 कैरेट: ₹1,62,550
-
22 कैरेट: ₹1,49,000
-
18 कैरेट: ₹1,28,000
-
कोलकाता:
-
24 कैरेट: ₹1,60,580
-
22 कैरेट: ₹1,47,200
-
18 कैरेट: ₹1,20,440
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक संकेतों और बजट से जुड़ी उम्मीदों के चलते कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में जो लोग सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपने शहर के ताजा भाव जरूर जांच लेने चाहिए।