चमोली के सवाड़ गांव को मिली बड़ी सौगात — मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय विद्यालय स्वीकृति पर जताया आभार

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के प्रसिद्ध सवाड़ गांव में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को स्वीकृति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और केन्द्रीय मंत्रीमंडल का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए उनके द्वारा लगातार इस विद्यालय की स्वीकृति के लिए अनुरोध किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि सीमांत चमोली जिले में केन्द्रीय विद्यालय खुलने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर और गुणात्मक शिक्षा का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में अनुकूल शैक्षिक वातावरण बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शिक्षकों को प्रशिक्षण और नवाचार से जोड़ा जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को न केवल अच्छी शिक्षा मिले बल्कि सीखने का सकारात्मक माहौल भी विकसित हो सके।

 

(Visited 625 times, 1 visits today)