प्रेमनगर में ‘GST बचत उत्सव’, मुख्यमंत्री धामी बोले – घटे टैक्स का लाभ हर घर तक पहुंचे

 

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को प्रेमनगर बाज़ार में आयोजित ‘GST बचत उत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने व्यापारियों और नागरिकों से संवाद कर जीएसटी दरों में की गई कटौती के लाभों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने दुकानदारों से फीडबैक लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई आवश्यक उत्पादों और सेवाओं पर जीएसटी स्लैब कम किए हैं, जिससे सीधे जनता को राहत मिली है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को अपनाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा – “GST दरों में कमी से गृहिणियों से लेकर छोटे व्यापारियों तक, हर वर्ग को राहत मिली है। स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर हम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को गति देंगे।”

कार्यक्रम में नागरिकों ने दैनिक जीवन से जुड़े उत्पादों पर टैक्स घटाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की यह पहल घरेलू बजट पर बोझ कम करने वाली है।

कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।

(Visited 865 times, 1 visits today)