धराली आपदा: आपदा के कारणों की पड़ताल में जुटी विशेषज्ञों की टीम, मलबे व प्रवाह क्षेत्र का किया निरीक्षण

 

 

 

धराली: आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में बुधवार को शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन और कारणों की गहन जांच शुरू की।

टीम में उत्तराखंड भूस्खलन शमन एवं प्रबंधन केंद्र (ULMMC) के निदेशक शांतनु सरकार, केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की (CBRI) के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. डी. पी. कानूनगो, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के निदेशक रवि नेगी, वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार और ULMMC के प्रधान सलाहकार मोहित कुमार शामिल थे।

विशेषज्ञों ने प्रभावित क्षेत्र के कई स्थलों का निरीक्षण कर मलबे के नमूनों की जांच, खीरगाड के प्रवाह क्षेत्र और मलबे के प्रसार का अध्ययन किया। साथ ही उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी घटना के प्रत्यक्ष अनुभव और जानकारी जुटाई।

टीम का स्थलीय निरीक्षण गुरुवार को भी जारी रहेगा, जिसके बाद आपदा के संभावित कारणों पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

(Visited 485 times, 1 visits today)