देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजधानी में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) सक्षम कई सेवाओं की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने डिजिटल उत्तराखण्ड एप और S3Waas प्लेटफॉर्म आधारित 66 नई वेबसाइटों का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में नगरीय कूड़ा उठाने वाले वाहनों की जीआईएस आधारित रियल-टाइम ट्रैकिंग वेब एप, 1905 सीएम हेल्पलाइन में AI नवाचार, और अतिक्रमण निगरानी के लिए वेब-बेस्ड एप्लीकेशन का भी शुभारंभ किया गया।
सीएम धामी ने कहा कि ये पहलें शासन की पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के साथ जनता को त्वरित व बेहतर सेवाएं प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होंगी।
Related posts:
मकर संक्रांति पर सीएम धामी का संदेश: "सूर्यदेव की कृपा से नई ऊर्जा और उमंग से भर जाए हर जीवन!"
लोकल से ग्लोबल की उड़ान: ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ने दो साल में रचा इतिहास, 3.7 करोड़ से ज्यादा की बिक्री
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी: उत्तराखंड के 8 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 159 करोड़...
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कसी कमर
धामी सरकार का बड़ा आश्वासन: देहरादून के तीन बड़े निजी अस्पतालों में गोल्डन कार्ड से इलाज जारी रहेगा
(Visited 327 times, 1 visits today)

