धराली में राहत का सिलसिला जारी: हेलीकॉप्टर से खाद्य, ईंधन और दो गर्भवती महिलाओं को पहुंचाई मदद

 

 

उत्तरकाशी: आपदाग्रस्त धराली क्षेत्र में प्रभावितों को राहत पहुंचाने का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। दोपहर में मौसम साफ होते ही मातली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से खाद्य सामग्री और अन्य राहत सामग्रियों की खेप भेजी गई।

चिन्यालीसौड़ हवाईपट्टी से भी हर्षिल के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा खाद्यान्न, ईंधन और बीआरओ द्वारा सड़क मरम्मत के लिए आवश्यक वायरक्रेट्स भेजे गए। प्रशासन ने धराली गांव की दो गर्भवती महिलाओं को भी हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड लाकर जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया।

(Visited 484 times, 1 visits today)