देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजधानी में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) सक्षम कई सेवाओं की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने डिजिटल उत्तराखण्ड एप और S3Waas प्लेटफॉर्म आधारित 66 नई वेबसाइटों का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में नगरीय कूड़ा उठाने वाले वाहनों की जीआईएस आधारित रियल-टाइम ट्रैकिंग वेब एप, 1905 सीएम हेल्पलाइन में AI नवाचार, और अतिक्रमण निगरानी के लिए वेब-बेस्ड एप्लीकेशन का भी शुभारंभ किया गया।
सीएम धामी ने कहा कि ये पहलें शासन की पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के साथ जनता को त्वरित व बेहतर सेवाएं प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होंगी।
Related posts:
दिल्ली रैली के नारों पर भाजपा का तीखा प्रहार: महेंद्र भट्ट बोले-कांग्रेस सार्वजनिक माफी मांगे, वरना ...
सीएम धामी के पांच वर्ष पूरे होने पर उत्तरकाशी में विशेष पूजा-अर्चना, काशी विश्वनाथ मंदिर में हुआ रुद...
8 लाख करोड़ के क्रिप्टो फ्रॉड का मास्टरमाइंड केरल में गिरफ्तार! CBI और पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन
पंजाब में उत्पीड़न का शिकार हुआ चमोली का राजेश, मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान-परिजनों को मदद का भ...
मुख्य सचिव ने अगत्स्यमुनि रूद्रप्रयाग में स्पोर्ट्स स्टेडियम के सम्बन्ध में वित्त व्यय समिति की ली ब...
(Visited 327 times, 1 visits today)

