धराली आपदा राहत: मुख्यमंत्री धामी देंगे एक माह का वेतन, की सभी से सहयोग की अपील

 

 

देहरादून: उत्तरकाशी जिले के धराली और हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के बाद राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा राहत कार्यों के लिए अपने एक माह का वेतन दान करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, “राज्य सरकार इस कठिन समय में आपदा प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। हमें मिलकर इस संकट का सामना करना है और पीड़ितों की हर संभव मदद करनी है।” उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों से भी राहत कार्यों में अपनी क्षमता अनुसार योगदान देने की अपील की है।

मुख्यमंत्री स्वयं राहत प्रयासों की निरंतर निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर ज़रूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

सरकार का यह प्रयास न केवल त्वरित राहत सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर मानवीय सेवा के लिए प्रेरित करने वाला भी है।

(Visited 743 times, 1 visits today)