चारधाम प्रसाद संग ‘हाउस ऑफ हिमालया’ की सौगात: CM धामी ने हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी का किया आत्मीय स्वागत

 

 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की अनूठी छवि पेश करते हुए सीएम धामी ने सैनी को चारधाम का पवित्र प्रसाद और उत्तराखंड के अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालया’ के तहत स्थानीय उत्पादों की भेंट दी।

मुख्यमंत्रियों के इस सौहार्द्र भरे मुलाकात के दौरान उत्तराखंड और हरियाणा के परस्पर हितों से जुड़े वर्तमान सामाजिक, आर्थिक व विकासात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने राज्यीय सहयोग, निवेश संभावनाओं, पर्यटन विकास तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे विषयों पर साझा विजन रखने की प्रतिबद्धता जताई।

यह मुलाकात न केवल दो राज्यों के बीच आपसी सहयोग को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही, बल्कि देवभूमि की सांस्कृतिक समृद्धि और उद्यमशीलता की पहचान को भी राष्ट्रीय पटल पर प्रकट करने का अवसर बनी।

(Visited 709 times, 1 visits today)