उत्तराखंड के सपूत ने अमेरिका में लहराया परचम: वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में मुकेश पाल ने जीते रजत और कांस्य पदक

 

 



देहरादून: उत्तराखंड के होनहार वेटलिफ्टर और सीआईडी हल्द्वानी में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत मुकेश पाल ने अमेरिका के बर्मिंघम (अलाबामा) में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में देश और राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुलाकात के दौरान मुकेश पाल को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुकेश पाल की यह सफलता उत्तराखंड की युवा शक्ति और खेल प्रतिभा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के खिलाड़ियों को हरसंभव समर्थन देने के लिए संकल्पबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मुकेश पाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह जीत अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी और प्रदेश को खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करेगी।

(Visited 1,266 times, 1 visits today)