राष्ट्रीय खेलों में नया इतिहास! 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 6 भारतीय धावकों का शानदार प्रदर्शन

TMP : उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स के रेस वॉक इवेंट ने नया इतिहास रच दिया। 14 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए छह भारतीय एथलीटों ने पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक में शानदार प्रदर्शन किया।

14 साल बाद टूटा रिकॉर्ड, नया इतिहास लिखा गया

2011 में झारखंड के गुरमीत सिंह ने 1 घंटा 23 मिनट 26 सेकंड में यह रेस पूरी कर रिकॉर्ड बनाया था, जिसे इस बार छह धावकों ने पीछे छोड़ दिया।

सबसे तेज प्रदर्शन करते हुए सर्विन सेबस्टियन (सर्विसेज) ने 1 घंटा 21 मिनट 23 सेकंड में रेस पूरी कर नया राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड बना दिया।

टूटे रिकॉर्ड और नए विजेता:

सर्विन सेबस्टियन (सर्विसेज)1:21:23 (नया राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड)

सूरज पंवार (उत्तराखंड)1:21:34

अमनजोत सिंह (पंजाब) –  1:21:42

परमजीत सिंह (सर्विसेज)1:22:02

राम बाबू (उत्तर प्रदेश) –  1:22:26

मुकेश निठारवाल (राजस्थान) –  1:22:52

14 साल तक अटूट रहे इस रिकॉर्ड को एक साथ छह धावकों द्वारा तोड़ना भारतीय एथलेटिक्स के नए युग की शुरुआत का संकेत है।

महिलाओं की 10 किमी रेस वॉक में भी नया रिकॉर्ड

पुरुषों की तरह महिलाओं की 10 किमी रेस वॉक में भी रिकॉर्ड टूटा। हरियाणा की रवीना ने 45 मिनट 52 सेकंड में रेस पूरी कर नया राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड बनाया।

2023 में मणिपुर की वाई बाला देवी ने 51:56 का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे इस बार 9 एथलीटों ने पीछे छोड़ दिया।

इस अद्भुत प्रदर्शन ने भारतीय एथलेटिक्स की नई ताकत को दुनिया के सामने रख दिया है। यह संकेत है कि आने वाले समय में भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए कीर्तिमान रचने को तैयार हैं!

 

(Visited 1,749 times, 1 visits today)