एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भारत में स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य देखभाल पर प्रति व्यक्ति सरकारी खर्च जो 2013-14 में 1,042 रुपये था 2021-22 में तीन गुना बढ़कर 3,169 रुपये हो गया है। यह वृद्धि भारत की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है।
देश के इतिहास में पहली बार स्वास्थ्य पर सरकारी खर्च निजी खर्च से अधिक हो गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में स्वास्थ्य देखभाल पर कुल खर्च में सरकारी स्वास्थ्य खर्च की हिस्सेदारी 2013-14 में 28.6 प्रतिशत से बढ़कर 2021-22 में 48 प्रतिशत हो गई।
Related posts:
काशीपुर: जुलूस में उपद्रव के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, धारा 163 लागू
AI और सैटेलाइट तकनीक से बदलेगा शासन का चेहरा: उत्तराखंड को मिला प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार
सचिवालय संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, मुख्यमंत्री धामी बोले- विकसित उत्तराखंड के निर्माण में कर्म...
देहरादून ट्रैफिक पर सख्त एक्शन मोड: मुख्य सचिव ने 100 बसें चलाने, पार्किंग और जंक्शन सुधार के दिए नि...
‘देवभूमि में हर छात्र सुरक्षित’—सीएम धामी ने नॉर्थ ईस्ट युवाओं को दिया भरोसा, सांस्कृतिक एकता पर जोर
(Visited 1,491 times, 1 visits today)
