उत्तराखंड के चिकित्सा अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वर्षों से प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों की मांग को सरकार ने आखिरकार पूरा कर दिया है। राज्य सचिवालय में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई डीपीसी की महत्वपूर्ण बैठक में 25 अपर निदेशक और 30 संयुक्त निदेशक के पदों पर प्रमोशन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि शासन चिकित्सकों की मांगों को लेकर हमेशा संवेदनशील रहा है। डीपीसी प्रक्रिया में हुई देरी का कारण महानिदेशालय से प्राप्त प्रस्ताव में कुछ खामियां थीं, जिन्हें दूर कर लिया गया है। इसके साथ ही, चिकित्सकों की सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
Related posts:
सीएम धामी उत्तराखंड होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर रैतिक परेड में हुए शामिल
अपर शिक्षा निदेशक दीप्ति सिंह ने आचार संहिता के दौरान हुए तबादलों से हटाई रोक
साइबर ठगी का खौफ: आगरा में शिक्षिका की मौत से बढ़ी चिंता, क्या मौजूदा कानून हैं पर्याप्त?
मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए 20.79 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी
उत्तराखंड के 826 प्राथमिक स्कूल बंद होने का दावा, सीजेपी ने धामी सरकार को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम
(Visited 1,838 times, 1 visits today)

