देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने बुधवार देर रात IAS और PCS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले कर दिए हैं। लंबे समय से प्रतीक्षित इन तबादलों में कई जिलाधिकारियों और उच्च अधिकारियों की जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रमुख प्रशासनिक पदों पर फेरबदल से राज्य में नया प्रशासनिक भूचाल आ गया है।
प्रमुख बदलाव और नई नियुक्तियां:
-
आरके सुधांशु से राजस्व विभाग वापस: प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से राजस्व विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। इसी तरह, एल फेनाई से अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम की जिम्मेदारी भी हटा दी गई है।
-
आर मीनाक्षी सुंदरम सचिव मुख्यमंत्री पद से हटाए गए: सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से श्रम और मुख्यमंत्री सचिवालय की जिम्मेदारियां वापस ली गई हैं। उनके स्थान पर रंजीत सिन्हा को उच्च शिक्षा और अल्पसंख्यक कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-
हरिश्चंद्र सेमवाल बने आबकारी आयुक्त: हरिश्चंद्र सेमवाल को फिर से आबकारी आयुक्त बनाया गया है। इसी के साथ विनय शंकर पांडे से एमडी सिडकुल और आयुक्त उद्योग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।
-
दीपक रावत बने मुख्यमंत्री के सचिव: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। देहरादून के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी अब सविन बंसल को दी गई है।
-
सोनिका का तबादला, अब संभालेंगी सहकारिता: देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका को इस पद से हटाकर अपर सचिव सहकारिता, निबंधक सहकारिता के साथ युकाडा की जिम्मेदारी दी गई है। हरिद्वार के जिलाधिकारी पद पर कर्मेंद्र सिंह की नियुक्ति की गई है।
-
आलोक पांडे बने अल्मोड़ा डीएम: रीना जोशी को पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी पद से हटाकर अपर सचिव कार्मिक सतर्कता बनाया गया है। वहीं, आलोक कुमार पांडे को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
-
प्रशांत आर्या को मिली नई जिम्मेदारी: आबकारी आयुक्त पद से हटकर प्रशांत कुमार आर्या को प्रबंध निदेशक जीएमवीएन की जिम्मेदारी दी गई है। गरिमा रौंकली को अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है।
-
पराग मधुकर हटाए गए विशेष सचिव सीएम पद से: आईएफएस पराग मधुकर से विशेष सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी वापस ली गई है। प्रकाश चंद्र को समाज कल्याण का निदेशक और प्रतीक जैन को एचडी सिडकुल और महानिदेशक उद्योग की जिम्मेदारी दी गई है।
नए जिलाधिकारी और अन्य पदस्थापनाएं:
- संदीप तिवारी को चमोली का जिलाधिकारी बनाया गया है।
- विनोद गिरि गोस्वामी पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
- अपूर्वा पांडे को अपर सचिव पेयजल की जिम्मेदारी दी गई है।
- अभिनव शाह को सीडीओ देहरादून और दीपक सैनी को सीडीओ चमोली बनाया गया है।
उत्तराखंड के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से राज्य के कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारी आए हैं और कई अनुभवी अधिकारियों को हटाया गया है। यह बदलाव प्रदेश की प्रशासनिक कार्यशैली और विकास कार्यों पर बड़ा असर डाल सकते हैं।