पीटीआई। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के उस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई जिसमें भारतीय वन सेवा के अधिकारी राहुल को राजाजी टाइगर रिजर्व का निदेशक नियुक्त किया गया है। उक्त अधिकारी को पहले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से अवैध पेड़ काटने के आरोपों के चलते हटा दिया गया था और अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही अभी भी लंबित है।
सीएम धामी को फटकार
जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि हम सामंती युग में नहीं हैं, जैसा राजाजी बोले वैसा चले.. मुख्यमंत्री को तर्क देना चाहिए था। कम से कम यह उम्मीद की जाती है कि जब वह अपने मंत्री और मुख्य सचिव से असहमत थे तो वह लिखित रूप में कारणों के साथ अपने विवेक का इस्तेमाल करेंगे।
Related posts:
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ सजा होली मिलन समारोह
भारत अपनी संकल्प शक्ति से दुनिया में बना रहा अपनी विशिष्ट- सीएम धामी
टिहरी झील का जलस्तर बढ़ा: सड़कें गायब, मकानों में दरारें—स्थानीयों में दहशत और आक्रोश
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज का किया भ्रमण
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने डेंगू को लेकर उठाए महत्वपूर्णं कदम , उपचार के लिए सभी आवश्यक तैयारियां...
(Visited 1,119 times, 1 visits today)
