भारत में 75 साल बाद जंगलों में गूंजी चीतों की दहाड़, केंद्र सरकार के प्रयासों से सफल पुनर्वास की ऐतिहासिक कहानी बनेगी वेब सीरीज

 

 

पीटीआई: करीब 75 साल बाद भारत के जंगलों से विलुप्त हो चुके दुनिया के सबसे तेज जानवर चीते की वापसी हो चुकी है। इस पुनर्वास के पीछे केंद्र सरकार के अथक प्रयास और भारतीय संस्कृति में मानव और वन्यजीवों के सहअस्तित्व की परंपरा को सराहा जा रहा है।

यह पहली बार है जब अलग-अलग जलवायु वाले महाद्वीपों के बीच चीतों का सफल पुनर्वास हुआ है। इस ऐतिहासिक घटना को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के लिए केंद्र सरकार ने “प्रोजेक्ट चीता” पर आधारित वेब सीरीज के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस वेब सीरीज में भारत में चीतों को फिर से अस्तित्व में लाने की रोमांचक कहानी और चुनौतियों को दिखाया जाएगा।

 

(Visited 260 times, 1 visits today)