मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर से म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को फोन पर विदेश मंत्री से वार्ता की तथा उन्हे स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि म्यांमार के कॉल सेंटरों द्वारा उत्तराखंड के 15 से अधिक पुरुषों और नौ महिलाओं को अगवा कर उन्हें म्यांमार में कॉल सेंटरों में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस स्थिति से पीड़ितों के परिजन परेशानी और मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना से उत्तराखंड के लोगों में भी भय बना हुआ है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने 31 जुलाई, 2024 के टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित समाचार का उल्लेख करते हुए उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए विदेश मंत्री से सहायता की अपेक्षा की है।
Related posts:
प्रेमनगर में ‘GST बचत उत्सव’, मुख्यमंत्री धामी बोले – घटे टैक्स का लाभ हर घर तक पहुंचे
"हर्षिल हेलीपैड पर बनी झील को खोलने में DM खुद उतरे मैदान में, टीमों का बढ़ाया हौसला"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों के कार्यकाल पर लोगों से मांगी प्रतिक्रिया
होली से पहले बारिश की बौछारें! उत्तराखंड में दो बड़े पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, जानें पूरी जानकारी
25 करोड़ की संपत्तियां कुर्क: एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 1.60 लाख निवेशकों से 419...
(Visited 3,071 times, 1 visits today)

