मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
आपको बता दें कि सीएम अपने एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे, आईजी पुलिस गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा ने वीआईपी हैलीपैड पर उनका स्वागत किया। इसके बाद, मुख्यमंत्री तीर्थ पुरोहित समाज एवं मुख्य पुजारी से मिले। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा अर्चना एवं रुद्राभिषेक कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की।
इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा। करीब 20 मिनट पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने धाम में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का अभिवादन कर श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने धाम के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग का आशीर्वाद प्राप्त किया, साथ ही तीर्थ पुरोहितों के साथ धाम में चल रहे निर्माण एवं अन्य कार्यों के संबंध में चर्चा कर सुझाव मांगे। उन्होंने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का की समीक्षा करते हुए निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समयबद्धता के साथ सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Related posts:
उत्तराखंड में फिल्म निर्माण को मिलेगा नया आयाम, NFDC और इंडिया सिने हब के साथ एकदिवसीय कार्यशाला
"SEBI प्रमुख के खिलाफ कांग्रेस की JPC जांच की मांग पर BJP का हमला, साजिश का आरोप"
सिक्किम में बादल फटने के बाद खौफनाक मंजर आया सामने , पूरे राज्य में भारी तबाही
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की यूएनडीपी प्रतिनिधिमंडल से बैठक, डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम और सतत विकास लक्ष्...
नकल माफिया हाकम सिंह और सहयोगी गिरफ्तार, लाखों की ठगी का था खेल
(Visited 942 times, 1 visits today)
