खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने शुक्रवार को सचिवालय में हल्द्वानी के गौलापार में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप प्रस्तावित उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय को लेकर खेल विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस मौके पर विभागीय मंत्री ने कहा कि गौलापार में स्थापित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को उच्चीकृत करते हुए खेल विश्वविद्यालय का निर्माण प्रस्तावित है। जिस हेतु 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यहां पर वन विभाग की भूमि उपलब्ध है लेकिन यह भूमि सीए(कॉम्पेनसट्री एफोरेस्टेशन) के अंतर्गत आती है। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीए लैंड अगर यहां उपलब्ध नहीं होती है तो किसी और स्थान पर तलाशा जाए। उन्होंने इस मामले में उधमसिंहनगर व नैनीताल के जिलाधिकारी से भी रिपोर्ट मंगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द राज्य में 38 वें राष्ट्रीय खेल भी होने हैं, ऐसे में हमारे प्रयास होने चाहिए कि उससे पहले हम खेल विश्विद्यालय का शिलान्यास करवा लें। इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा आदि उपस्थित रहे।
Related posts:
गैरसैंण में 19 से 22 अगस्त तक होगा विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय कार्य मंत्री की नियुक्ति बनी सिया...
सीएम धामी निर्देश पर प्रदेशभर में 100 से ज्यादा शराब की दुकानों पर छापेमारी
उत्तराखंड के खेतों को मिलेगा और अधिक पानी, सिंचाई योजनाओं की समयबद्ध निगरानी के निर्देश: मुख्य सचिव
देह व्यापार के रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, कोटद्वार में स्पा सेंटर के नाम चल रहा था
मुख्यमंत्री ने 'जागर लोक संस्कृति उत्सव' में किया लोक संस्कृति का सम्मान, प्रीतम भरतवाण को बताया उत्...
(Visited 462 times, 1 visits today)

