मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। घटना के बाद से ही लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री ने आज पूर्वाह्न सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचाव एवं राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जाए।
मुख्यमंत्री धामी ने सुरंग में पहुंचकर अधिकारियों से हादसे के सम्बंध में पूरी जानकारी ली। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है। पूरी रात रेस्क्यू चला है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, रेलवे और विशेषज्ञों की टीमें मौके पर जुटी है। सुरंग में फंसे लोग पूरी तरह ठीक हैं और उनसे बात भी हो रही है।
उन्होंने प्रभावितों के परिजनों को आश्वस्त किया कि सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए राज्य और केंद्र दोनों सरकारें गंभीर हैं। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रेलमंत्री ने भी इस सम्बंध में बात की है। प्रधानमंत्री ने बचाव और राहत कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए प्रदेश सरकार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। सीएम धामी ने कहा कि वे पूरी तरह आश्वस्त हैं कि सुरंग में चल रहा रेस्क्यू जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और वहां फंसे सभी 40 लोगों को जल्द ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।
आखिर हुआ क्या
आपको बता दें कि रविवार को उत्तरकाशी में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया। सुरंग के अचानक ढहने से सुरंग के अंदर काम कर रहे 40 मजदूर उसके भीतर फंस गए हैं। ऐसे में मजदूरों को बचाने के लिए कल से ही राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
Related posts:
अन्नकूट पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, जयकारों के बीच मुखबा के लिए रवाना हुई मां गं...
उत्तराखंड की बेटियों के लिए बड़ी पहल: हर जिले में 5 छात्राओं को मिलेगी ‘शी फॉर स्टेम’ छात्रवृत्ति
अब RSS की गतिविधियों में शामिल हो सकेंगे सरकारी कर्मचारियों , 58 साल बाद हटाया प्रतिबंध
देहरादून में फैंसी नंबर बना करोड़ों का खेल! UK07HC0001 के लिए लगी ₹13.77 लाख की रिकॉर्ड तोड़ बोली
मणिपुर हिंसा की जांच के लिए CBI ने 53 अधिकारियों को दी तैनाती
(Visited 861 times, 1 visits today)

