मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के अन्तर्गत देहरादून शहर में अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 58 डोर-टू-डोर वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने सेग्रिगेशन पर आधारित गीत का विमोचन भी किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों की उपलब्धता से नगर निगम को अपशिष्ट प्रबंधन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में स्वच्छता की दिशा में लगातार कार्य किये जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन में हम सबको अपना पूरा योगदान देना है। स्वच्छ और सुन्दर दून के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। लोगों में स्वच्छता के प्रति तेजी से जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान निरन्तर चलाये जाएं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिन 58 डोर-टू-डोर वाहनों का फ्लैग ऑफ किया उनसे नगर निगम देहरादून के सात विधानसभा क्षेत्रों राजपुर, रायपुर, डोईवाला, धर्मपुर, सहसपुर, मसूरी एवं देहरादून कैंट क्षेत्र से अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य किया जायेगा। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 3.98 करोड़ रूपये की धनराशि से स्पेशल असिस्टेंश स्कीम में नगर निगम द्वारा ये 58 वाहन क्रय किये गये हैं।
Related posts:
उत्तराखंड निर्वाचन टीम का यूरोप दौरा: सर्बिया में चुनाव प्रणाली का अध्ययन, वैश्विक अनुभव साझा
सुप्रीम कोर्ट की फर्जी वेबसाइट बनाकर मांग रहे लोगों की निजी जानकारी; कोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
यम्केश्वर में भारी बारिश से भारी नुकसान निजी भवन व पर्यटन व्यवसाईयों को नुकसान
उत्तराखंड में 'समावेशी शिक्षा मिशन-2030' की शुरुआत, विशेष बच्चों के लिए नई पहल
दीपावली पर रहेगा मौसम साफ, 22 अक्तूबर को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
(Visited 1,057 times, 1 visits today)

