आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मध्य कमान एनएस राजा सुब्रमणियन ने आज सपरिवार भगवान बद्रीविशाल तथा भगवान केदारनाथ के दर्शन किए| उनके साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी दर्शन को पहुंचे। उन्होंने यात्रियों के बीच ही दर्शन किये।
यह भी पढ़ें – मसूरी-देहरादून के बीच का सफर 15 मिनट में होगा तय ,जल्द बनने जा रही भारत की सबसे लम्बी रोपवे परियोजना
आपको बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल मध्य कमान सुब्रमणियन रविवार को प्रात: साढ़े आठ बजे भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे, जहां बीकेटीसी कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनकी अगवानी की दर्शन पूजा-अर्चना तत्पश्चात पूर्वाह्न साढ़े दस बजे केदारनाथ से हेलीकॉप्टर द्वारा बदरीनाथ धाम पहुंचे।बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये तथा सपरिवार विशेष पूजा में शामिल हुए।इसके पश्चात बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से मिले तथा भगवान बद्री विशाल का प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर गढ़वाल स्काट सीओ कर्नल तरुण सुंदरियाल प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र सेमवाल,मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अजीत भंडारी, अनसुया नौटियाल, दीपक सयाना कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे।बदरीनाथ धाम में दर्शन पश्चात गढ़वाल स्काट कैंप माणा की ओर रवाना हुए।
Related posts:
उत्तराखंड में 51 रोपवे का नेटवर्क, 160 किमी की कनेक्टिविटी पर काम तेज
🔴 'ऑपरेशन सिंदूर': पहलगाम हमले का करारा जवाब, भारत ने पाक-POK में आतंक के अड्डों पर बरसाए कहर
पौड़ी के औणी गांव में गुलदार का हमला, महिला गंभीर घायल, ग्रामीणों में दहशत
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन संस्कृति केन्द्र, निम्बूवाला के ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम में ...
माह के अंत तक ही होगी मानसून की विदाई , मौसम विभाग ने 30 सितंबर तक कोई चेतावनी नहीं की जारी
(Visited 291 times, 1 visits today)

