देहरादून मसूरी मार्ग के पास एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ से जा टकराई। कार सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल। घायलों का मसूरी उप जिला चिकित्सालय में चल रहा इलाज।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार देहरादून से मसूरी जाते हुए चूनाखाल बैंड के पास एक कार अचानक अनियंत्रित हो गयी। जिससे कार सीधे पहाड़ से जा टकराई। और सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना से कार में बैठे लोगों को गम्भीर चोट आयी है। स्थानीय लोगों ने घायलों को मसूरी उप जिला चिकित्सालय पहुँचाया। जहाँ घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार बिजनौर के हैं। घायलों में 2 पुरूष, 3 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। जिनका इलाज उप जिला चिकित्सालय मसूरी में चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं।

Related posts:
कनखल में मुख्यमंत्री धामी का आध्यात्मिक दौरा: दक्षेश्वर महादेव में पूजा, 2027 कुंभ को दिव्य-भव्य बना...
"अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस 1500 फीट गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत, राहत कार्य जारी"
तीन दशक बाद गिरी मोस्ट वांटेड आतंकी की गिरफ्तारी, साउथ में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा वार
कार्मिकों की कॉरपोरेट सैलरी योजना में सुस्ती पर प्रमुख सचिव सख्त, कर्मचारियों को योजना से जोड़ने के ...
हर्रावाला से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ विशेष ट्रेन रवाना, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
(Visited 227 times, 1 visits today)

