यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरिद्वार में पर्यटन आवास गृह का उद्धघाटन करेंगे। उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हरिद्वार स्थित यूपी के भागीरथी पर्यटन आवास गृह का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई नेता और अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी आज यूपी-उत्तराखंड परिसम्पत्ति बंटवारे के अंतर्गत हरिद्वार स्थित अलकनंदा होटल को कागज़ी कार्रवाई के बाद उत्तराखंड सरकार को सौंप देंगे। पर्यटन आवास गृह के उद्घाटन कार्यक्रम में हरिद्वार के प्रमुख साधु-संत से भी सम्मलित होंगे। आज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड दौरे का तीसरा दिन है।

Related posts:
कृषि क्षेत्र में बड़ा प्लान: 2026-27 की कार्ययोजना को मंजूरी, किसानों के लिए विशेष कैंप के निर्देश
सीएम राहत कोष के नाम पर छात्रों से वसूली! फर्जी पत्र बनाकर स्कूलों में पहुंचा कथित जादूगर
भाजपा का मिशन-2027: हैट्रिक के साथ दो-तिहाई बहुमत का लक्ष्य
रोपवे परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर सीएम धामी सख्त, 9 नवंबर तक जमीन पर दिखेगा काम
संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन में, अग्रणी राज्य बनेगा उत्तराखंड- सीएम धामी
(Visited 110 times, 1 visits today)


One thought on “सीएम योगी हरिद्वार स्थित यूपी पर्यटन आवास गृह का करेंगे उद्घाटन, उत्तराखंड दौरे का तीसरा दिन आज”
Comments are closed.