महंत इंदिरेश अस्पताल पटेल नगर देहरादून की ओर से मदनी नेत्र चिकित्सालय, देवबंद में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 251 रोगियों ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ उठाया| शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की ओर से मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी गई. मरीजों की ईसीजी व अन्य जांचें भी निशुल्क की गई|
रविवार को मदनी नेत्र चिकित्सालय, देवबंद में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ मुस्लिम फंड के प्रबंधक सुहेल सिद्धकी, डॉ सलीमु रहमान एवम् श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल देवबंद के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के कार्डियोलाॅजी (हृदय रोग विभा) विभाग से डाॅ मोहम्मद काज़िम, मेडिसिन विभाग से डॉक्टर नियाज अहमद एवं डॉ. मोहम्मद राहिल, हड्डी रोग विभाग से डॉ. मोहम्मद बिलाल, नाक कान गला रोग विभाग से डॉ. फात्मा अंजुम, शिशु एवं बाल रोग विभाग से डॉ. शाबान, सर्जरी विभाग से डाॅ शाहजान अहमद और त्वचा रोग विभाग से डाॅ रागिता शर्मा ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया. शिविर में देवबंद, ईदगाह रोड, बडजाउल्लहक, सैनी सराय, पठानपुरा, रेती चैक, कायस्थ वाडा आदि क्षेत्र वासियों में शिविर का लाभ उठाया. शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान, पवन त्यागी, आदेश कुमार, संजय कुमार, संदीप राणा, कमल राणा, रूपेश कुमार, लाल सिंह, अनस सिद्धकी, अयाज सिद्धकी, सुहेल सिद्धकी, नज़म उस्मानी, फैजी सिद्धकी, असरार फारूकी, शहजाद अंजुम, तारीक उस्मानी का विशेष सहयोग रहा |
Related posts:
अग्निपथ और अग्निवीर योजना के तहत, रिटायरमेंट के बाद युवाओं को, विभिन्न सेवाओं में मिलेगी प्राथमिकता-...
स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति: मोदी सरकार ने 8 सालों में तीन गुना बढ़ाया स्वास्थ्य पर खर्च
लाटू धाम में गूंजे जयकारे, सीएम धामी ने खोले कपाट—आस्था, परंपरा और विकास का दिया संदेश
CM ने टिहरी में आपदा राहत शिविर का किया दौरा, प्रभावितों के लिए व्यापक व्यवस्था के दिए निर्देश
राष्ट्रपति मुर्मू ने देहरादून से किया 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ, उत्तराखंड बना भारत की...
(Visited 831 times, 1 visits today)

