नई दिल्ली: अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ से भारत के निर्यात पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने बहुआयामी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। सरकार अमेरिका के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को लेकर गहन बातचीत कर रही है।
लोकसभा में लिखित उत्तर देते हुए वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि भारत के व्यापार संबंधों में विविधता और मजबूती आए। इसके लिए भारत न सिर्फ अमेरिका, बल्कि यूरोपीय संघ, पेरू, चिली, न्यूजीलैंड और ओमान के साथ भी मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर बातचीत कर रहा है।
उन्होंने भरोसा जताया कि इन समझौतों से भारतीय निर्यात को नई दिशा मिलेगी और वैश्विक बाजार में भारत की स्थिति और मजबूत होगी।
Related posts:
जगन्नाथ मंदिर की दीवारों में दरार और गंदे पानी का रिसाव, एएसआई की टीम ने किया सर्वेक्षण
BRICS मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू बना वैश्विक चर्चा का विषय
उत्तराखंड को मिला विकास का तोहफा: सिद्ध नरसिंह मंदिर का सौंदर्यकरण , ऐतिहासिक सड़कों के नामकरण को मं...
उत्तराखंड को केंद्रीय अनुदान में बड़ी उपलब्धि: ₹547.83 करोड़ स्वीकृति से बिजली आपूर्ति में होगा बड़ा...
उत्तराखंड पुलिस द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर बनाई जा रही 'उत्तराखंड साइबर कॉमिक्स'
(Visited 2,078 times, 1 visits today)

