टिहरी हादसे पर पीएम-सीएम की संवेदना, मृतकों के परिजनों के लिए लाखों की सहायता का ऐलान

 

 

 

 

TMP: PM Narendra Modi ने Tehri Garhwal में हुई दर्दनाक वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

वहीं राज्य सरकार ने भी त्वरित राहत देते हुए उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत नियमावली के तहत मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये की सहायता देने का निर्णय लिया है।

इस बीच CM Pushkar Singh Dhami ने संवेदनशील पहल करते हुए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देने के निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में सरकार पूरी मजबूती से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों का त्वरित और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने जिला प्रशासन को भी निर्देशित किया है कि सभी प्रभावित परिवारों से लगातार संपर्क बनाए रखें और उन्हें तत्काल राहत व सहायता उपलब्ध कराई जाए।

(Visited 2,326 times, 3 visits today)