देहरादून। दि एसोसिएशन ऑफ सर्जंस ऑफ इण्डिया एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सर्जरी विभाग के डाॅक्टरों व छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने रक्तदान को बनाईए अभियान नुक्कड़ नाटक के जरिए जनजागरूकता की अलख जगाई।
100 यूनिट किया गया रक्तदान
शनिवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दि एसोसिएशन ऑफ सर्जंस ऑफ इण्डिया के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के राष्ट्रीय संयोजक एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डाॅ जे.पी.शर्मा ने जानकारी दी कि एसोसिएशन की तरफ से 15 जून 2024 को देश भर में रक्तदान शिविर के आयोजन किए गए हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 100 यूनिट रक्तदान हुआ। एसोसिएशन के द्वारा सामाजिक सेवाओं के निर्वहन में अपना योगदान देने हेतु देश भर में एसोसिएशन के द्वारा रक्तदान शिविरों के आयोजन किए गए हैं।
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के एमबीबीएस के के छात्र-छात्राओं ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के प्रांगण में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को रक्तदान के महत्व की जानकारी दी व उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक को सफल बनाने में एमबीबीएस छात्र-छात्राओं अदिति शर्मा, आरोहण, आदित्य सैनी, अग्निवेश, अदिति सूद, आयशा व दिपांशु का विशेष सहयोग रहा। इंटर्न डाॅ दीपशिखा व उनकी टीम ने नुक्कड नाटक का संयोजन किया।
Related posts:
देहरादून में सनसनी: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत, सड़क पर गैंगवार क...
लोक-संगीत से राजनीति तक: अलीनगर में मैथिली ठाकुर की नई पारी, क्या सुरों की यह साधिका जनता का दिल जीत...
शारदा घाट से विकास की नई यात्रा: CM धामी ने किया ₹185.20 करोड़ की शारदा कॉरिडोर परियोजना का शिलान्या...
दिल्ली हादसे के बाद CM धामी का सख्त निर्देश, उत्तराखंड में कोचिंग सेंटर्स की हो गहनता से जांच
जोशीमठ पुनर्निर्माण: 1600 करोड़ की सैद्धांतिक मंजूरी, लेकिन अब भी 'होमवर्क' बाकी!
(Visited 1,909 times, 1 visits today)
