ईगास-बग्वाल के साथ शुरू होगा उत्तराखण्ड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष का उत्सव

 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखण्ड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद् की उपाध्यक्ष  मधु भट्ट ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि राज्य के लोकपर्व ईगास/बग्वाल को इस वर्ष पूरे प्रदेश में धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। राज्यभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में विभिन्न जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने बताया कि 1 नवम्बर 2025 को मुख्यमंत्री आवास में भी ईगास पर्व का विशेष आयोजन होगा।

 मधु भट्ट ने यह भी कहा कि ईगास-बग्वाल के पावन पर्व के साथ ही उत्तराखण्ड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की भी शुभ शुरुआत की जाएगी। रजत जयंती वर्ष के तहत आयोजित होने वाले विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन 1 से 9 नवम्बर तक देहरादून स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र में किया जाएगा। इस अवसर पर न केवल राज्य के कलाकार बल्कि विभिन्न हिमालयी राज्यों से भी कलाकार और प्रतिभागी भाग लेंगे।

(Visited 923 times, 1 visits today)