अमेरिका ने बांग्लादेश पर बढ़ाया टैरिफ, भारत के गारमेंट निर्यातकों को मिला बड़ा मौका

 

 

 

TMP: अमेरिका द्वारा बांग्लादेश के गारमेंट पर 35% शुल्क लगाने के फैसले ने भारतीय निर्यातकों के लिए नए बाजार के द्वार खोल दिए हैं। ट्रंप प्रशासन के इस कदम से बांग्लादेश को 8.5 अरब डॉलर के निर्यात में झटका लग सकता है, वहीं भारत की कंपनियों जैसे आलोक इंडस्ट्रीज, ट्राइडेंट, और रेमंड लाइफस्टाइल के शेयर में 3.5% से 9.5% तक की तेजी दर्ज की गई है।

गारमेंट सेक्टर, जो रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाता है, अब अमेरिकी बाजार में चीन, वियतनाम और कंबोडिया पर लगे भारी टैरिफ के चलते भारत के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। भारत फिलहाल अमेरिका को सालाना 10 अरब डॉलर का गारमेंट निर्यात करता है, लेकिन अब यह आंकड़ा और तेज़ी से बढ़ने की संभावना है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव न केवल निर्यात में इजाफा लाएगा बल्कि देश में रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।

(Visited 133 times, 1 visits today)