देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने वाजपेयी जी को एक कुशल प्रशासक, महान वक्ता और लोकप्रिय जन नेता बताते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग ने उन्हें समान आदर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी जी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। वह उत्तराखंड राज्य के निर्माता रहे हैं, जिन्होंने न केवल राज्य का निर्माण किया बल्कि उसके विकास की मजबूत नींव भी रखी। उनके योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने भावपूर्ण स्मरण किया और उनके आदर्शों को प्रेरणा का स्रोत बताया।
Related posts:
यूआईआईडीबी की जमीन पर भाजपा का पलटवार, भट्ट बोले- 18 हेक्टेयर भूमि ही बोर्ड के नाम
303 मुख्यमंत्री घोषणाएं अभी भी लंबित, मुख्य सचिव ने तय समय में काम पूरा करने के दिए निर्देश
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश, 15 अगस्त को प्रदेशभर में होंगे विशेष आयो...
राज्य में बारिश-बर्फबारी के बीच प्रशासन अलर्ट, चमोली में एवलांच का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में मलिन बस्तियों के पुनर्वास की बड़ी पहल, "स्लम फ्री" मिशन पर जोर
(Visited 412 times, 1 visits today)

