अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में अक्षत वितरण टोली के सदस्यों द्वारा श्री राम मंदिर, अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट किये गये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम आगामी 22 जनवरी को श्री अयोध्या धाम में नव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे, जिसके अंतर्गत पूरे देश में धूमधाम से “अक्षत कलश यात्रा“ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को हम सब प्रभु श्री रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान होते हुए देखेंगे।
मुख्यमंत्री को पूजा-अर्चना के साथ टोली के सदस्यों चन्द्रगुप्त विक्रम, ज्ञानेश, गोविन्द, सतीश, नीरज गौड़ एवं अन्य लोगो ने पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक भेंट किये।
Related posts:
1 जुलाई 2025 से बड़े बदलाव लागू: पैन-आधार लिंक जरूरी, रेलवे टिकट महंगे, बैंक ट्रांजैक्शन चार्ज बढ़े
भारत दुनिया को ज्ञान देने के लिए आजाद- RSS प्रमुख मोहन भागवत
विश्व पर्यावरण दिवस - सिंगल यूज प्लास्टिक समाप्त करने के लिए भारत सरकार का "क्लीन एंड ग्रीन" अभियान ...
उत्तराखंड में 39,815 ग्रामीण परिवारों को मिली पक्की छत, PMAY-G से बदली तस्वीर
देहरादून एंट्री पर ‘खतरनाक ढलान’: मोहब्बेवाला में बार-बार हो रहे ब्रेक फेल हादसे
(Visited 1,387 times, 1 visits today)

