एएनआई: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज (24 सितंबर) आतंकी साजिश मामले में तमिलनाडु के कई हिस्सों में प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एनआईए ने चेन्नई सहित पूरे राज्य में संगठन के 11 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े लोगों के घरों और संभावित ठिकानों पर तलाशी ली गई।
यह कार्रवाई उस रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसमें चेन्नई पुलिस ने इस आतंकी संगठन पर लोगों की भर्ती करने का आरोप लगाया था। हिज्ब-उत-तहरीर दुनिया के कई देशों में पहले से ही प्रतिबंधित है और भारत में उसकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। NIA की यह छापेमारी संगठन के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
Related posts:
अमित शाह ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए उठाया बड़ा कदम, NCOL और उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद के...
अब सरकार प्राधिकरण में मानचित्र निस्तारण की समय सीमा कम करने पर कर रही विचार- मंत्री डा. प्रेमचंद अग...
बद्रीनाथ दान-चढ़ावा प्रकरण पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, बोली- दोषी कितना भी प्रभावशाली हो, जेल जा...
शिक्षा निदेशक पर हमले के विरोध में उबाल: शिक्षक संगठनों का सड़क जाम, विधायक पर मुकदमा दर्ज
हरेला पर वृद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे CM धामी, भोलेनाथ से प्रदेश की खुशहाली का लिया आशीर्वाद
(Visited 861 times, 1 visits today)
