अटल जी को नमन: सीएम धामी ने पूर्व पीएम की जयंती पर याद किया, कहा- ‘राष्ट्रहित था उनका धर्म’

 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने वाजपेयी जी को एक कुशल प्रशासक, महान वक्ता और लोकप्रिय जन नेता बताते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग ने उन्हें समान आदर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी जी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। वह उत्तराखंड राज्य के निर्माता रहे हैं, जिन्होंने न केवल राज्य का निर्माण किया बल्कि उसके विकास की मजबूत नींव भी रखी। उनके योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने भावपूर्ण स्मरण किया और उनके आदर्शों को प्रेरणा का स्रोत बताया।

(Visited 414 times, 1 visits today)