उत्तराखंड हाईकोर्ट की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी 8 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगी। अपने छोटे से कार्यकाल में उन्होंने फैमिली कोर्ट से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले दिए, जिनमें महिलाओं के अधिकार और बेटियों के प्रति माता-पिता की जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया। रितु बाहरी का महिलाओं के उत्थान और आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों के प्रति भी विशेष ध्यान रहा। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रितु बाहरी, प्रतिष्ठित वकीलों के परिवार से आती हैं।
उनके सेवानिवृत्त होने के बाद, आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नरेंद्र जी 10 अक्टूबर को उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों में उनका गहरा अनुभव कर्नाटक और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में सराहा गया है।
Related posts:
अंकिता को मिला इंसाफ, उत्तराखंड में अब अन्याय नहीं—CM धामी का स्पष्ट संदेश: बेटियों की सुरक्षा से को...
युद्ध के दौरान वायरल हुई यूक्रेन-रूस का झंडा ओढ़े कपल की फोटो
जनआक्रोश के आगे झुकी सरकार! नीट विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छोड़ा पद
21, 22 अगस्त को प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने दी जानकारी
राजकीय महाविद्यालय नागनाथ पोखरी के समाजशास्त्र विभाग द्वारा विश्व धरोहर दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता क...
(Visited 625 times, 1 visits today)
