उत्तराखंड हाईकोर्ट की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी 8 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगी। अपने छोटे से कार्यकाल में उन्होंने फैमिली कोर्ट से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले दिए, जिनमें महिलाओं के अधिकार और बेटियों के प्रति माता-पिता की जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया। रितु बाहरी का महिलाओं के उत्थान और आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों के प्रति भी विशेष ध्यान रहा। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रितु बाहरी, प्रतिष्ठित वकीलों के परिवार से आती हैं।
उनके सेवानिवृत्त होने के बाद, आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नरेंद्र जी 10 अक्टूबर को उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों में उनका गहरा अनुभव कर्नाटक और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में सराहा गया है।
Related posts:
ईगास-बग्वाल के साथ शुरू होगा उत्तराखण्ड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष का उत्सव
भुधंसाव के कारण जोशीमठ के सिंहधार वार्ड रीड जोन की सड़कों और खेतों में दिखी नयी दरारें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: सरकार की हार या बड़ा राजनीतिक दांव? इन 4 वजहों से बदल गया पूरा खेल
सीएम धामी ने दी अटल जी को श्रद्धांजलि, कहा- उनका जीवन राष्ट्रभक्ति और सेवा का अनुपम उदाहरण
उत्तराखंड में बाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा, मुख्य सचिव ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर दिया जोर
(Visited 626 times, 1 visits today)

