हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजों पर टिकी नज़रें, BJP के लिए सियासी माहौल बदलने का खतरा

 

TMP: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के परिणाम आ रहे हैं, जो राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हरियाणा में पिछले 10 सालों से सत्ता पर काबिज बीजेपी को इस बार कड़ी चुनौती मिल रही है, जहां एग्जिट पोल कांग्रेस की सरकार बनने के संकेत दे रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो बीजेपी के लिए यह उत्तर भारत के गढ़ में बड़ा झटका होगा और राष्ट्रीय स्तर पर विरोधी दलों के हौसले बुलंद हो सकते हैं।

दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनावों के नतीजे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर में लोकतंत्र की मजबूती का संदेश देंगे। धारा 370 के हटने और राज्य का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद ये चुनाव और भी महत्वपूर्ण हो गए हैं। चाहे जो भी नतीजा आए, जम्मू-कश्मीर में एक लोकतांत्रिक सरकार का गठन, बीजेपी के लिए एक बड़ी सियासी जीत और संदेश हो सकता है।

 
(Visited 430 times, 1 visits today)