शुक्रवार को “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के शुभ अवसर पर, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में “स्वयं और समाज के लिए योग” थीम के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा एवं बड़ी संख्या में स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कर रेखा आर्य ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “योग” आध्यात्मिक उन्नति, शारीरिक व मानसिक सशक्तिकरण एवं ऊर्जावान व स्वस्थ भारत शरीर के निर्माण का एक अद्भुत माध्यम है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे स्वयं योग को जीवन में अपनाकर स्वस्थ रहें और दूसरों को भी योग के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, योग अब विश्व भर में फैल रहा है और लोगों को निरोग बना रहा है।
कार्यक्रम के दौरान, स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। इसके अलावा, योग गुरुओं द्वारा उपस्थित लोगों को योगासनों का अभ्यास भी करवाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर, निदेशक WECD प्रशांत आर्य, अजय अग्रवाल सहित समस्त विभागीय अधिकारी और आंगनबाड़ी बहने उपस्थित रहीं।
Related posts:
केन्द्र सरकार द्वारा प्रथम चरण में उत्तराखंड के 142 पीएम-श्री-स्कूलों को मिली स्वीकृति
यम्केश्वर में भारी बारिश से भारी नुकसान निजी भवन व पर्यटन व्यवसाईयों को नुकसान
जनआक्रोश के आगे झुकी सरकार! नीट विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छोड़ा पद
BREAKING NEWS- भूकंप का केंद्र था नेपाल,NCS ने दी जानकारी
चार धाम यात्रा मार्गो पर स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए केन्द्र से 500 करोड़ की मांग
(Visited 3,359 times, 1 visits today)

