देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व दायित्वधारी एवं भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को मोहब्बेवाला स्थित स्वर्गीय बिष्ट के आवास पहुंचे। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से संगठन ने एक समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Related posts:
चारधाम यात्रा – प्रतिदिन दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या निर्धारित
राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: आतंकवाद पर लगाम लगाए बिना पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं
देहरादून में कोहरे की चादर, सेहत पर बढ़ा असर—डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह
किसानों के लिए डिजिटल कवच, सीएम धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप
श्री पदमनाभ स्वामी मंदिर के मुख्य महंत ने कहा 'पीएम मोदी को लोगों की भलाई के काम करने के लिए दैवीय श...
(Visited 671 times, 1 visits today)

