उत्तरकाशी: उत्तराखंड में एक बार फिर धरती डोल उठी। मंगलवार शाम उत्तरकाशी जिले की यमुना घाटी और हिमाचल प्रदेश सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप का झटका लगते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा। आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक, शाम करीब 7:30 बजे उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र सहित हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में झटके महसूस हुए।
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई, जबकि इसका केंद्र उत्तरकाशी-हिमाचल सीमा पर घने जंगलों के बीच, भूमि से करीब 5 किलोमीटर नीचे बताया गया है। अब तक किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
Related posts:
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने वैज्ञानिक संस्थानों संग बनाई रणनीति, 13 ग्लेशियर झीलों पर लगेगा सेंसर
शहीद कैप्टन दीपक सिंह को देहरादून में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को हर संभव ...
कांवड़ मेला 2025 की तैयारी को मिली रफ्तार: मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश, डीजे बैन और सुरक्षा पर रह...
'जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं'— CM धामी का अलर्ट, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर उतरने के निर्देश
उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना, अगले 72 घंटे रेड और ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी
(Visited 1,049 times, 1 visits today)
