
उत्तराखंड उपचुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को करारी हार देने के लिए जोड़ तोड़ की राजनीति शुरू कर दी है। वही शनिवार को नगर अध्यक्ष व नगरपालिका परिषद चंपावत के चैयरमैन विजय शर्मा सहित दर्जनों कांग्रेसियों ने थामा बीजेपी का दामन।
बीजेपी ने मुख्यमंत्री धामी को जीत दिलाने के लिए अपनी कमर कस ली है। वहीं कांग्रेस में तोड़फोड़ है कि रुकने का नाम नही ले रहा। शनिवार को चंपावत के नगर पालिक परिषद के चैयरमैन विजय शर्मा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत के नेतृत्व में ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, जिला महामंत्री जसवंत सिंह, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर नेगी, रिटायर्ड प्रिंसिपल जगदीश अधिकारी समेत दर्जनों ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा।
Related posts:
यूपी सरकार के 'नेम प्लेट' आदेश पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, विपक्ष ने की आलोचना
तिरंगे के साथ गूंजा कर्तव्य का संदेश, सूचना विभाग में DG बंशी धर तिवारी ने किया ध्वजारोहण
कचरा प्रबंधन पर सख्ती: हर जिले में स्पेशल सेल, दिसंबर तक लीगेसी वेस्ट हटाने का लक्ष्य
टिहरी झील के मौसम मे अचानक हुए बदलाव से भारी नुकसान
खलंगा जंगल पर कब्जा नहीं चलेगा!" – 40 बीघा वन भूमि पर अतिक्रमण से जनता भड़की, स्वाभिमान मोर्चा ने मो...
(Visited 166 times, 1 visits today)

