उत्तरकाशी: उत्तराखंड में एक बार फिर धरती डोल उठी। मंगलवार शाम उत्तरकाशी जिले की यमुना घाटी और हिमाचल प्रदेश सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप का झटका लगते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा। आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक, शाम करीब 7:30 बजे उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र सहित हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में झटके महसूस हुए।
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई, जबकि इसका केंद्र उत्तरकाशी-हिमाचल सीमा पर घने जंगलों के बीच, भूमि से करीब 5 किलोमीटर नीचे बताया गया है। अब तक किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
Related posts:
सीएम धामी ने की केंद्रीय संचार मंत्री से भेंट, राज्य में संचार सेवाओं के विस्तार से संबंधित विषयों प...
वर्कप्लेस पर फटकार- अपमान नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी के साथ खारिज किया मामला
केदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरने से घोड़ा-खच्चर सेवा बाधित, पैदल यात्रा जारी
तीज पर धामी का बड़ा संदेश, ‘मातृशक्ति बनेगी उत्तराखंड की विकास शक्ति’
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में उत्तराखंड की बेटियों का जलवा, CM धामी ने फोन कर दी बधाई
(Visited 1,050 times, 1 visits today)

