देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में खिले विभिन्न प्रजातियों के फूलों का अवलोकन किया। खासतौर पर उन्होंने ट्यूलिप पुष्पों की सुंदरता को निहारा, जिनके बल्ब कुछ दिन पहले उन्होंने स्वयं रोपे थे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार बागवानी को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में फूलों की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे कई किसान ट्यूलिप जैसी उच्च-मूल्य प्रजातियों की खेती कर अपनी आय बढ़ा रहे हैं।
“राज्य में फूलों की खेती की अपार संभावनाएं हैं, और सरकार इसके व्यापक विस्तार पर कार्य कर रही है,” मुख्यमंत्री ने कहा। उन्होंने बताया कि ट्यूलिप सहित अन्य पुष्पों की देशभर में भारी मांग है, जिससे उत्तराखंड के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
Related posts:
केरल में कोविड-19 के सब वेरियंट जेएन.1 का एक मामला आया सामने
राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा पर बीजेपी का कटाक्ष
वन्यजीव हमलों पर संसद में उठा उत्तराखंड का दर्द, महेंद्र भट्ट ने केंद्र से मांगी विशेष कार्ययोजना
देहरादून के गणतंत्र दिवस समारोह में छाई ‘राष्ट्रीय खेल’ की झांकी, सूचना विभाग ने मारी बाजी
राष्ट्र के नाम संबोधन में ट्रंप का बड़ा दावा, चुनावी सुरक्षा और वोटिंग मशीनों पर उठाए सवाल
(Visited 2,282 times, 1 visits today)
