मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री धामी ने भी सभी अधिकारियों को नववर्ष की बधाई देते हुए कामना की कि नववर्ष में सभी के प्रयासों के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में हम सब साहयोगी है। आम जनता के हित में संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो इसके लिये हमें जनता से समन्वय तथा योजनाओं को समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारने के प्रयासों पर भी ध्यान देना होगा। जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व ही नही कर्तव्य भी है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नव वर्ष पर हम सभी को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के योगदान से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जायेगा। उन्होंने सभी से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।
Related posts:
आईआईटी रुड़की ने नए अतिभारी तत्व Sg-257 की खोज में वैश्विक योगदान दिया
‘मन की बात’ में उत्तराखंड की गूंज: पीएम मोदी ने विंटर टूरिज्म, अल्ट्रा मैराथन और डेस्टिनेशन वेडिंग क...
बुक्सा जनजाति के गौरव राजा जगतदेव की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण, मुख्यमंत्री धामी ने की तीन विकास घोष...
युद्धभूमि में साहस, राजनीति में ईमानदारी… ऐसा था पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का व्यक्तित्व
UCC लागू करने को लेकर बयानबाजी जारी, विपक्ष की मांग पहले सार्वजनिक किया जाए ड्राफ्ट
(Visited 1,456 times, 1 visits today)

